टंडवा(चतरा)ः टंडवा प्रखंड क्षेत्र से रांची नरेंद्र मोदी के विजय संकल्प रैली में भाग लेने जा रहे भाजपा नेता सहित आधा दर्जन गंभीर रुप से घायल। स्थानिय कार्यकर्ताओं के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ताओं का दल प्रमोद सिंह के नेतृत्व में बोलेरो से रांची रैली में भाग लेने जा रहे थे। बोलेरो रांची में बिजुपारा के समीप एक ट्रक के चपेट में आने से दुर्घटना ग्रस्त हो गई जिसमें सवार प्रमोद सिंह, बिंदेष्वर सिंह, माधव सिंह, मुंषी साव, दिलीप सिंह बुरी तरह घायल हो गए।