चतराः ईसाई धर्मावलम्बियांे का सबसे बडा पर्व क्रिसमस जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में बुधवार को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर मसीही समुदाय के द्वारा जिला मुख्यालय स्थित गिरजा घर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ईसाइ समुदाय के लोग 24 दिसम्बर की पूरी रात निषा, जागरण व पाठ मे लिन रहे। चर्च के अंदर फुस से निर्मित चरनी को फुल पतियों आदि से सजाया गया था। इस मौके पर चर्च में विषेष प्रार्थना सभा का आयोतन किया गया। निषा आरती 25 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से शुरू हुआ जो करीब 10 बजे तक चला। इस दौरान गिरजाघर के फादर ने प्रभु के ईषा के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाष डाली। गिरजाघर मे प्रभु ईषु के जन्म से सम्बधित धटना क्रम को चरणी के माध्यम से प्रदर्षित किया गया था। इस मौके पर जिले के विभिन्न प्रखण्डो के सैंकडो इसाई धर्म के लोग गिरजाघर मे आये और बाइबल की पाठ किया। प्रार्थना सभा समाप्त होने के बाद लोगों ने एक दुसरे को क्रिसमस की बधाई दी।