गिद्धौर(चतरा)ः भाजपा के पूर्व प्रदेष अध्यक्ष प्रो. यदुनाथ पांडेय ने शुक्रवार को गिद्धौर प्रखंड का दौरा किया। इस क्रम में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की। बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं को लग जाने को कहा। उन्होंने कहा कि देष में नमो की लहर है और इस बार कांग्रेस का सफाया तय है। मौके पर मंडल अध्यक्ष चिंतामण दांगी, युवा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र दांगी, बसंत सिंह, कपिल कुमार महतो, मनोज कुमार कुषवाहा सहीत कार्यकर्ता शामिल थे।