रांची:मूरी हिंडाल्को फेक्ट्री में अचानक गैस पाईप फटने से हिंडाल्को में कार्यरत 11 मजदूर झुलस गए और घायल हो गए हैं। सभी घायलों का बेहतर ईलाज के लिए रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंडाल्को में पाइप लीकेज कैसे हुआ इस पर हिंडाल्को प्रबंधन कारण ढूढ़ने का प्रयास कर रही है लेकिन अबतक गैस पाइप लीकेज से हिंडाल्को परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। आनन फानन में हिंडाल्को कर्मियों ने सभी घायलों को इलाज के लिए रांची भेजा गया। कोई भी इस मामले में कुछ बताने से इनकार कर रहा है। मामला गंभीर है और मामले की गंभीरता को देखते हुए हिंडाल्को प्रबंधन ने पूरे परिसर में बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। सवाल यह उठता है कि इतने बड़े हिंडाल्को में सुरक्षा मानकों का उचित प्रबंध था या नहीं।