पतरातु : पतरातु पी टी पी एस में भगवान बिरसा मुंडा स्मारक समिति के तत्वधान में वीर बिरसा मुंडा का 121 वी पुण्यतिथि बुधवार को मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र मुंडा संचालन गणेश कुमार ठाकुर ने किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पार्षद झरी मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा नेता किशोर कुमार महतो उपस्थित थे। श्री झरी मुंडा के द्वारा कहा गया कि भगवान बिरसा मुंडा का जो सपना था उसे हम सभी युवा मिलकर साकार करेंगे तथा उनके बताए हुए मार्ग पर और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचायेगे। तथा इनका सपनों का झारखंड बनाएंगे। और भाजपा युवा नेता श्री किशोर कुमार महतो ने कहा भगवान बिरसा मुंडा झारखंड ही नहीं पूरे भारत और विश्व के अग्रणी क्रांतिकारी थे। जिन्होंने शोषण उत्पीड़न और अन्याय का तत्कालिक विरोध मात्र नहीं किया बल्कि प्रतिक्रिया वाद से ऊपर उठकर एक गहन राजनीतिक सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चिंतन दर्शन का सूत्रपात किया। या कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी विश्व राजनीति में राजनीतिक चिंतन की विभिन्न प्रचलित विचारधाराओं में झारखंड ही नहीं समस्त विश्व के शोषित पीड़ित दलित समाज के लिए सबसे व्यवहारिक प्रेरणादायक वाद अगर कोई है तो वह बिरसावाद।। बिरसा का उलगुलान अबुआ दिशूम अबुआ राज था बिरसा मुंडा जी को उनके शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और सत सत नमन करता हूं साथ में आज पुण्यतिथि के शुभ अवसर वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से,राहुल कुमार सिंह, रामदास बेदिया,त्रिलोकी कुमार गिरी,दीपक उरांव, विजेंद्र मुंडा, रणधीर कपूर,अनुज कुमार,दीपक मुंडा, सुनील मुंडा,जानकी मुंडा, छोटू मुंडा, अनुराग मींज, राजेश टोपनो,अमर इंदवार, विकास मुंडा, सागर मुंडा इत्यादि लोग उपस्थित थे।