रामगोपाल जेना
जमशेदपुर : जमशेदपुर में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ।भीमराव अम्बेडकर जी के 130 वीं जयंती समारोह का आयोजन राष्ट्रीय दलित एकता मंच द्वारा किया गया। राष्ट्रीय दलित एकता मंच के मुख्य संरक्षक,झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री माननीय दुलाल भुइयाँ जी एवं झामयू के केंद्रीय पदाधिकारियों,जिलाध्यक्षगणों के द्वारा सर्वप्रथम MGM कॉलेज मानगो मुख्य द्वार में स्थापित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया,साथ ही झामयू केंद्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में साकची पुराना कोर्ट के समीप स्थापित बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।इसके बाद राष्ट्रीय दलित एकता मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जीवनी एवं कृत पर एक बड़े कार्यक्रम में झामयू केंद्रीय अध्यक्ष माननीय दुलाल भुइँया जी ने उपस्थित झामयू/RDEM के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बाबा साहेब के द्वारा लिखा गया संबिधान और बिचारो को गांव गांव तक पहुंचाने और एकजुट होकर लड़ने को लेकर प्रेरित किया।कार्यक्रम में पश्चिम सिंहभूम जिला झामयू अध्यक्ष राहुल आदित्य ने भी सभा को संबोधन किया।पश्चिम सिंहभूम जिला से जिलाध्यक्ष राहुल आदित्य जी के साथ जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार प्रधान,जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल,सुभाष महतो,जिला सचिव जानुम सिंह उपस्थित थे।