चतरा/कुंदा/प्रतापपुर/इटखोरी/कान्हाचट्टी। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर कीे 130वीं जयंती 14 अप्रैल को जिला मुख्यालय के अलावे इटखोरी, कान्हाचट्टी, प्रतापपुर, कुंदा, गिद्धौर, टंडवा, सिमरिया सहित विभिन्न प्रखंडों में मनाई गई। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय में बाबा साहेब की 130वी जयंती मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश पासवान व नगर अध्यक्ष विद्यासागर आर्य के नेतृत्व में मनाई गई। कुंदा (चतरा) प्रखंड मुख्यालय के अम्बेडकर चैक स्थित बाबा साहेब के प्रतिमा पर में अखिल भारतीय भुईयां कल्याण समिति एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के द्वारा संयुक्त रुप से माल्यार्पण कर संजय भुईयां के अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। वहीं भाजपा कुंदा मंडल द्वारा महावीर मंदिर के समीप संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान मंदिर अवस्थित बाबा साहेब के प्रतिमा पर मंडल अध्यक्ष अनिता देवी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गन्दौरी साव, दिलेश्वर भोक्ता, युवा मंडल अध्यक्ष अजित यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीम महतो, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिमा प्रभात, समाजसेवी अंबिका सिंह भोक्ता आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डाला। वहीं इटखोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचवटी होटल परिसर में बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती भाजपा मंडल कमेटी के द्वारा मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने किया। प्रतापपुर(चतरा) प्रखंड क्षेत्र के नेभी अम्बेडकर चैक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर लोगों नमन किया। इस अवसर पर समाज सेवी भोला साव, रामप्रीत साव, मनोज कुमार, कमलेश्वर साव, रामचंद्र दास, पिंटू दास, सुनील दास, देवेंद्र यादव, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार दास, राम तिलक कुमार दास, सुधीर दास व संजय दास आदि शामिल थे। कान्हाचट्टी(चतरा)ः प्रखंड में बाबा साहेब की जयंती इस वर्ष सादे समारोह में बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।