रामगोपाल जेना
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के 134 हाई स्कूल व प्लस 2 स्कूलों में प्रभारी प्रधानाध्यापक की नियुक्ति कर दी गई है। इसमें योग्यता और वरीयता को आधार बनाया गया है। यह नियुक्ति क्षेत्रीय शिक्षा उप निर्देशक के अनुमोदन के बाद किया गया है। ये प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने पद पर पूर्णकालिक प्रधानाध्यापक की नियुक्ति होने तक बने रहेंगे। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक नारायण प्रसाद विश्वास ने बताया कि इनकी नियुक्ति में योग्याता और वरीयता दोनों को आधार बनाया गया है। इसकी सूची प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा तैयार सूची के आधार पर बनाई गई है। अब प्रभारी प्रधानाध्यापक अपने कार्य को अच्छे तरह से कर सकेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कुजूर ने बताया कि ये प्रभारी शिक्षक तब तक अपने पदों पर बने रहेंगे जबतक किसी स्थाई प्रधानाध्यापक की नियुक्ति नहीं हो जाती।