पाकुड़ : जिला कबड्डी संघ द्वारा शहर के आरजे स्टेडियम में आयेाजित 14वीं झारखंड राज्य पुरुष/ महिला सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष वर्ग में पुल ए से पूर्वी सिंहभूम जिला, पुल बी से देवघर , पुल सी से बोकारो, पुल डी से गिरीडीह, पुल एफ से धनबाद और पुल एच से साहिबगंज जिला की टीम ने अपने अपने पुल में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।वहीं संघ के मिडीया प्रभारी प्रमोद कुमार नांगलिया (लाला) ने बताया कि महिला वर्ग में पुल बी से गढ़वा जिला , पुल सी से रांची और पुल डी से पुर्वी सिंहभूम ने क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है ।उन्होने बताया कि पुरुष वर्ग में कुल 8 पुल एवं महिला वर्ग में कुल 4 पुल बनाए गए हैं ।वहीं दुसरे दिन खिलाड़ियों ने मैदान में जमक र पसीना बहाया।मौके पर कबड्डी आयोजन समिति के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, पाकुड़ जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जवाहर सिंह ,सचिव उमर फारूक ,संयुक्त सचिव सह खेल प्रशिक्षक संजय कुमार भगत, उपाध्यक्ष प्राण प्रिय भट्टाचार्य एवं संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष पीयूष पियुष घोष, पाकुड़ जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष प्रकाश सिंह, सहायक खेल प्रशिक्षक एवं विजय भण्डारी मौजूद थे।