बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो: 16 से 18 फरवरी तक चाईबासा में आयोजित 14वी राज्य स्तरीय झारखंड तीरंदाजी चैंपीयनशीप में जिले के खिलाड़ियों ने अपने जौहर से जिले का मान बढ़ाया है। जिले के 12 खिलाड़ियों ने विभिन्न राउंड में मेडल जिता है। बुधवार को उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित* किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि आप आगे भी खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन से जिले का मान बढ़ाएं। जिला प्रशासन हर संभव सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने आगामी दिनों में उत्तराखंड राज्य के देहरादून में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपीयनशीप में जिले के दो खिलाड़ियों अंकु कुमारी एवं गोल्डी मिश्रा के राज्य का प्रतिनिधित्व करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। टीम के बेहतर प्रदर्शन पर उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी मार्कस हेंब्रम, टीम के कोच महेंद्र करमाली एवं चौहान महतो को भी बधाई दी। उन्होंने खेल के लिए बेहतर माहौल देने व जरूरी स्पोर्टस कीट के लिए प्रस्ताव जिला खेल पदाधिकारी को तैयार करने को कहा। ताकि उसे राज्य को भेजा जा सके।
14वी. राज्य स्तरीय झारखंड तीरंदाजी चैंपीयनशीप में पदक जितने वाले खिलाड़ियों में जिले के विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ी शामिल है। उनके नाम श्रेया बी प्रीतम, अंकु कुमारी, सीमोन सिंह, अन्नू सिंह, अंजली कुमारी, हेमंती कुमारी,किरण प्रभा महतो, गुड्डू कुमारी, रौनक प्रवीण, गोल्डी मिश्रा, समीम अंसारी, कृष्ण किशोर बाउरी* शामिल है।
मौके पर जिला खेल पदाधिकारी मार्कस हेंब्रम, कोच महेंद्र करमाली, चौहान महतो समेत अन्य उपस्थित थे।