लौकेश सिंह की रिपोर्ट
पांकी: पांकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोनवाई के बहुवारा गांव के अजय कुमार सिंह का 15 वर्षीय लड़का एसबी कुमार बीते दो दिनों से गुमसुदा चल रहा है। जानकारी के अनुसार एस.बी.कुमार अपने मौसा यानी सुरेश सिंह के यहा बीतें तिन सालों से रहता है।सुरेश सिंह गुमसुदा लड़का के पिता अजय सिंह का साढ़ू हुए।एस.बी कुमार सुरेश सिंह के यहां बीते तिन सालों से रहता था और वहीं रहकर पढ़ाई करता था।जानकारी के अनुसार एस.बी कुमार बुधवार की सुबह करीब 11बजें अपने मौसा यानी सुरेश सिंह के घर से दक्षिण दिशा की ओर 500 मी.की दुरी पर शौच के लिए निकला था।साथी बता दे कि उस दिन घर-परिवार वाले पशिचम दिशा की ओर धान रोपाई करने गये थे,एस.बी कुमार को 2बजें तक घर नहीं आने पर सुरेंद्र सिंह ने अपने सभी परिवार को सुचना करने पर के बाद खोज बीन करने के लिए निकल पड़े।यहां तक कि सुरेंद्र सिंह अपनें सभी रिस्तेदारों के यहां पता किए लेकिन कोई अता-पता नहीं चल पाया।परिणाम स्वरूप बगल में सरैया-जंगल के साथ-साथ काफी खोजबीन करने के बाद भी अभी तक नहीं पाया गुमसुदा एस.बी कुमार।सुरेश सिंह ने एस.बी कुमार का गुमसुदा होने को लेकर पांकी थाना में लेखन पत्र के अनुसार व मामले को जांच कर खोजबीन में मदद करने की अपील किया।