गिद्धौर(चतरा)। 15वीं झारखंड राज्य जूनियर कबड्डी (अंडर 20) प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय से टीम में शामिल खिलाड़ी जामताड़ा के लिए रवाना हुए। जामताड़ा के फतेहपुर में 12 से 14 मार्च तक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। चयनित 13 सदस्यों की टीम में प्रखंड़ के गंगा स्मारक उच्च विद्यालय गिद्धौर की 9 छात्राएं गजाला खातून, सुधा कुमारी, शिला कुमारी, निशा कुमारी, शांति कुमारी, गीता, आफरीन प्रवीण, आरती कुमारी, खुशबू कुमारी शामिल हैं। वहीं मध्य विद्यालय गिद्धौर की संगीता कुमारी, आरती कुमारी व जवाहर नवोदय विद्यालय की आरती कुमारी को 13 सदस्यीय टीम में स्थान मिला है। टीम की कप्तान आफरीन परवीन व कोच निर्भय कुमार हैं।