लातेहार: एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा लातेहार सदर के प्रखंड स्तरीय बैठक मध्य विद्यालय चन्दनडीह विद्यालय में अध्यक्ष पवन कुमार यादव की अध्यक्षता में की है। अपने संबोधन में उन्होंने सभी से 17 मार्च को रांची चलने का अनुरोध किया साथ ही हर संकुल अध्यक्ष को तैयारी कर लेने को कहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद पांडेय जिला अध्यक्ष अतुल कुमार संरक्षक अभिनय कुमार मिश्र महासचिव अनूप कुमार उपाध्यक्ष अरविंद कुमार उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि परियोजना द्वारा पत्र सभी जिलों में भेजकर पारा शिक्षकों को रांची नही जाने का निर्देश देना तानाशाही का प्रतीक है। हम सभी को लोकतंत्र में ये अधिकार हमारा संविधान देता है कि हम अपने अधिकार के लिए आंदोलन कर सकते है। विभाग के पत्र से डरने की जरूरत नही है।आज ही मैने जिले के उपायुक्त, डीईओ, सभी बीईईओ को लिखित सूचना दे दिया हु, की आगामी 17 मार्च 21 को लातेहार जिले से शत प्रतिशत पारा शिक्षक रांची पहुँच कर आंदोलन को सफल बनाएंगे। इस बैठक का संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष प्रमोद यादव ने किया। प्रदेश संगठन मंत्री प्रमोद पांडेय ने कहा कि पलामू प्रमंडल से लगभग 10000 पारा शिक्षक रांची पहुँच कर आंदोलन को सफल बनाएंगे। आज की बैठक में सतेंद्र यादव उदय प्रसाद चन्द्रशेखर शशिलाल सिंह प्रकाश सिंह ओमप्रकाश क्षत्रिय विश्वनाथ राम निर्मल कुमार यादव रामचन्द्र प्रजापति कैलास ओराँव बीरेंद्र ओराँव महाभारत भगत अजय कुमार सिंह रामलखन बेक धर्मदेव सिंह दिनेश कुमार ठाकुर अर्जुन प्रसाद राकेश मिश्रा सालो टोप्पो संगीता कुमारी रेखा कुमारी सोमारी कुमारी प्रेमी ज्योति कुजूर संजय दिवेधी संजीत प्रसाद नरेश कुमार दिनेश गुप्ता नुवास होरो रामदयाल ओराँव शुशील तिवारी राकेश तिवारी आदि उपस्थित थे।