रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत ई टो र पंचायत के पारिया गांव के एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों का चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक ई टो र पंचायत के पारिया गांव निवासी बेटा 20 वर्षीय रायसिंह मेलगांडी, 18 वर्षीय सुनील बादिया व 12 वर्षीय मंगल जामुदा तीनों गांव के जंगल में बकरी चरा रहे थे। इस दौरान अचानक आसमानी वज्रपात होने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों द्वारा सभी घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया। अस्पताल में जांच के उपरांत डॉक्टर ने सुनील बादिया को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो युवक रायसिंह मेलगांडी व मंगल जामुदा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में सुनील बादिया की मौत होने की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही झामुमो नेता दिनेश जेना आजसू नेता रामलाल मुंडा संतोष मुंडा कांग्रेस नेता प्रीतम अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों को वाहन से उतारकर अस्पताल में भर्ती किया। जिसके बाद चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी हासिल की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि पारिया गांव में वज्रपात होने से एक युवक की मौत हुई है और दो युवक घायल है। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद युवक का मृत शरीर परिजनों को सौंप दी जाएगी।