चतरा। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में एसपी ऋषभ कुमार झा को मिले गुप्त सूचना के आधार पर नुलिस ने अफीम तस्करो के खिलाफ की बड़ी कार्यवाई की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 10 केजी अफीम के साथ पुलिस टीम ने राजपुर थाना क्षेत्र के गेरी सड़क से एक तस्कर गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर पुलिस का अभियान जारी है तथा और भी सफलता हाथ लगने की जताई जा रही है उम्मीद। गिरफ्तार तस्कर जोरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने पुष्टि करते हुए कहा है कि गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जाएगी संपूर्ण जानकारी।