रांची: झाविमो रांची महानगर की विस्तारित बैठक पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय, अरगोड़ा, रांची में प्रातः 11ः00 बजे से सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्री सुनील गुप्ता एवं संचालन महानगर महासचिव सह सदस्यता प्रभारी श्री जितेन्द्र वर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रुप से पार्टी द्वारा अगामी 18 जुलाई से प्रारंभ हो रहे राज्य भर में सदस्यता अभियान को सफल बनाने एवं विधानसभा चुनाव को लेकर सांगठनिक मजबूती पर विचार-विमर्श कर रनणीति तैयार की गयी। पार्टी द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुसार रांची महानगर में 5000 नए सदस्य को जोड़ने का निर्णय लिया गया। रांची महानगर के हटिया से 19 जुलाई को गाजे-बाजे के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी, तत्पश्चात महानगर के सभी 13 मण्डलों एवं 53 वार्डाें में इस अभियान को दम-खम के साथ जमीनी स्तर पर चलाया जाएगा।बैठक में महानगर इकाई ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर झाविमो सुप्रिमो श्री बाबूलाल मरांडी से पार्टी हित में राज्य के सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का आग्रह किया।बैठक में उपस्थित सभी 13 मण्डलों के सदस्यता प्रभारी एवं मण्डल/वार्ड अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में सदस्यता अभियान की तिथि निर्धारित कर बताया।बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि पार्टी इस सदस्यता अभियान को पार्टी संगठन पखवाड़ा के रुप में मनाएगी। पार्टी के सिद्धांतो से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होेंने कहा कि झाविमो राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आने वाला दिन झाविमो का होगा। सदस्यता अभियान के बाद पार्टी पुनः स्थापित होगी। उन्होंने सभी मण्डल प्रभारियों से जमीनी स्तर पर इस अभियान को चलाकर पार्टी से नए सदस्यों को जोड़ने का आहवान किया।महानगर सदस्यता प्रभारी जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान से पार्टी को नई उर्जा मिलेगी। श्री बाबूलाल मरांडी को फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता कृत संकल्प हैं। आने वाला दिन झाविमो का होगा। उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं पर कहा कि जनाधार विहिन नेता ही पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। उनके जाने से पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रांची महानगर इकाई माननीय बाबूलाल मरांडी से राज्य के सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का आग्रह करेगी। रांची में 5000 नये सदस्य को पार्टी से जोड़कर पार्टी के विचारों को और मजबूत किया जायेगा।बैठक को मुख्य रुप से सदस्यता प्रभारी जितेन्द्र वर्मा, सुचीता सिंह, राम मनोज साहू, बल्कू उरांव, अभिजीत दत्ता, मंतोष सिंह, शिवा कच्छप, जिवेश सोलंकी, भूपेन्द्र सिंह, जितेन्द्र कुमार (रिंकू), मोईन अंसारी, राहुल शाहदेव, अनीता गाड़ी, अमित सिंह, मुन्ना बड़ाईक, संजय टोप्पो ने संबोधित किया। इस अवसर पर मनोरंजन विश्वकर्मा, शिव शंकर साहू, भीम शर्मा, शिवचरण मुण्डा, अभिलेख सिंह, राजेश तिर्की मो0 तन्नू आलम, पियुष आनन्द, राकेश सिंह, विनोद ठाकुर, विजय मुण्डा, अशोक टोप्पो, दुलाल सिंह, जगदेश नाग, रंथू लोहरा सहित सैकड़ों की तदाद में प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।