बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो :चढ़क पूजा के अवसर पर डाबर मे भोकता खुटा का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 40भोकता ने भाग लिया। झारखंड में प्रचलित इस त्योहार में भगवान शिव की आराधना करते है। भगवान शिव से मन्नत मांगते है कि उनकी मनोकामना पुरी होने पर चढक खुटा पर बदन पर सुइया चुभोकर रस्सी के सहारे खुटा पर परिक्रमा करेगे। हर वर्ष पिंड्राजोरा के केलिया डाबर मे चढ़क पूजा बहुत धूम धाम से मनाया जाता है जहां आसपास के गांव के अलावा दूसरे प्रदेश से श्रद्धालु जमा होते है। पिछले वर्ष लॉकडाउन की बजह से चढक खुटा का आयोजन नहीं किया गया था लेकिन इस साल भोकता पर्व का आयोजन पुरे विधि विधान से किया गया जिसमे कोविड के नियमो का अनुपालन भी किया गया।