पाकुड़: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के अवसर पर शहर के खदान पाड़ा स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रूपाली सरकार की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में कोविड-19 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और सफाई कर्मी क्रमशः नील सुमन कुजूर एवं रोसा ऐरिस तिग्गा को पुष्प एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।इसके अलावा पाकुड़ को स्वच्छ रखने हेतु योगदान करने वाली स्वच्छता कर्मी मोनिका हरिजन,रेखा हरिजन,चंचला हरिजन,पार्वती हरिजन,तारा हरिजन को भी सम्मानित किया गया।। कार्यक्रम में मुख्य अतिथिके तौर पर पहॅूची मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा महिला दिवस पर कई तरह के कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में आयोजित कर रही है और 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर रांची में पूरे झारखंड की महिलाओं के साथ एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।उन्होने कही की प्रदेश नेतृत्व के दिये गये दिशा निर्देश के आलेाक में आज कई महिलाओं को सम्मनित किया गया।मौके पर मौजूद प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, नगर परिषद की अध्यक्षा संपा साहा, किसान मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सबरी पाल,भाजपा नेत्री मीरा प्रवीण सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुये महिला दिवस पर प्रकाश डालते हुये महिलाओं को सशक्त बनने का अहवान किया।कार्यक्रम कामंच संचालन भाजपा नगर की मंत्री प्राची चैधरी ने किया एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं समाप्ति की घोषणा भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुप्रिती मालतो ने किया।कार्यक्रम में भाजपा के नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री दीप्ति पांडे , महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सविता रविदास, भाजपा की जिला मंत्री पार्वती पासवान, भाजपा की जिला मंत्री शिखा देवी,साधना ओझा,नगर महामंत्री तारा गुप्ता,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सोमा पाल,महिला मोर्चा की नेत्री अंबिका राय, पार्थ रक्षित, राजा साह, संजय सरकार समेत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।