चंदवारा: चंदवारा प्रखंड के भाजपा कार्यालय में भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष अमिताभ कुमार सिंह कि अध्यक्षता मे चन्दवारा प्रंखड कार्यालय मे प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी को अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। वही इस कार्यक्रम का संचालन महामंत्री खुबलाल साव ने किया इस दौरान बारी बारी से कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि भाजपा रक्त दान कर जीवन दान दे रही है जबकि झामुमो कफ़न दान मे दे रही है। पार्टी के कार्यकर्ता प्रयास करे कि लोगो को केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का आमलोगो को लाभ मिल सके। वहीं अपने संबोधन मे भाजयुमो अध्यक्ष अमिताभ कुमार सिंह ने कहा इस निकम्मी सरकार मे आम लोगों को जिदगीं का बर्बाद कर दिया यह महिला विरोधी सरकार को जड उखाडने के लिए युवाओ को प्रण लेना होगा इस सरकार कि हर नकामी घर घर तक पहुंचाना है। मौके पर आईटी सेल प्रभारी सुंमन सौरभ,उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी अविनाश,सह कोषाअध्यक्ष अश्विनी पाण्डेय प्रखंड अध्यक्ष द्वारिका राणा,सांसद प्रतिनिधि चंद्रभूषण साव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव ,महामंत्री नन्दकिशोर सोनी, अनुसुचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विनोद राम, भाजयुमो महामंत्री वासुदेव जी, प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, बालगोविद सोनी ,उमेश वर्मा, पिन्टू साव, मो मुमताज, मो अमानत ,विनोद वर्णवाल ,छोटेलाल मोदी, मुन्ना प्रसाद वर्णवाल, विनय शर्मा ,सुखदेव राणा ,विजय मोदी ,विरेन्द्र यादव ,मुरली मोदी, संदिप सोनी, रविन्द्र यादव समेत कई लोग मौजूद थे।