गोड्डा: पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसी नेताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय समय विभिन्न प्रखंडों के पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के पेट्रोल पंप पर आयोजित कार्यक्रम की अगुवाई विधायक प्रदीप यादव कर रहे थे।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार पेट्रोल एवं डीजल की कीमत में अप्रत्याशित वृद्धि के लिए जिम्मेदार केंद्र सरकार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा भतडीहा पेट्रोल पंप पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री एवं पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों के द्वारा बढ़ती महंगाई के खिलाफ केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई ।
विधायक श्री यादव जी के द्वारा गले में पेट्रोल मापक यंत्र का तेल पाइप लगाकरअनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल की कीमत कम करने के लिए केंद्र सरकार अपनी जवाबदेही का निर्वहन करे। कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता राजीव मिश्रा, नगर परिषद उपाध्यक्ष वेणु चौबे, इंटक युवा अध्यक्ष विकास सिंह , सोशल मीडिया प्रभारी राकेश रोशन, अमित बोस, ज्योतिंद्र झा , सोनी सिंह, संजय सिंह, विकास मंडल, अजय सिंह, अशोक मोदी, बाबा मिथिलेश, अमरेंद्र कुमार अमर सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे। कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग के तहत किया गया।
पथगामा से नितेश रंजन के अनुसार,कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन कार्यक्रम के तहत पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ रही महंगाई के खिलाफ शुक्रवार को पथरगामा में एक दिवसीय धरना दिया गया। पथरगामा पेट्रोल पंप के समीप प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो की अध्यक्षता में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर धरना दिया गया। धरना पर बैठने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी विजय विद्रोही, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनी झा, प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीता देवी, प्रखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष विजय तिवारी, राम जीवन सिंह, मो अख्तर, मो अकबर, बीवी रोशन आरा, भूदेव पंडित, निरंजन यादव, दिलीप मांझी, गोपाल महतो आदि मौजूद थे।
महागामा से शंकर सुमन के अनुसार, प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बसुआ चौक पेट्रोल पंप पर कांग्रेस नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष मो इरफान काजी की अध्यक्षता में पेट्रोल पंप पर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड कांग्रेस कमिटि के द्वारा मोदी सरकार द्वारा डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार का पुरजोर विरोध किया गया।
प्रखण्ड अध्यक्ष इरफान काजी ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है। खासकर रसोई गैस और पेट्रोल, डीजल की मूल्य में जो वृद्धि हुई है, उससे आम लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। बढ़ी कीमतों को कम नहीं करने पर केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी लगातार आंदोलन करेगी। मौके पर बिपिन बिहारी सिंह, इकराम अंसारी, मुन्ना राजा, मिन्हाजुल हक ,जहीर,मंटू भगत,उमेश झा,कृष कुमार, विकाश सिंह, साकिर आलम,आदिल दुर्रानी,दीपक उपाध्याय, धर्मेंद्र पासवान , इम्तियाज रिजवी,मुस्ताक,जितेंद्र कुमार,नावेद अख्तर,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।