जामताड़ा से राज किशोर सिंह की रिपोर्ट
जामताड़ा: जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। सुबह से ही जिला अधिवक्ता संघ भवन में चुनाव को लेकर काफी शोर-शराबा रहा। 10 बजे पर्यवेक्षक मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव झारखंड बार काउंसिल के सदस्य और बालेश्वर प्रसाद सिंह झारखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष की निगरानी में चुनाव का आरंभ हुआ। कुल 177 मतदाताओं में से 169 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किए। दोपहर 2:00 बजे के बाद मतगणना कार्य प्रारंभ हुआ। अध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवार मोहन लाल बर्मन और मिहिर कुमार दुबे के बीच कांटे की टक्कर मे मिहिर कुमार दुबे को 88 और मोहन लाल बर्मन को 81 मत मिले। चुनाव अधिकारी ने मिहिर कुमार दुबे को विजय घोषित किया वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रबल उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह एवं चंद्रशेखर सिंह मैदान में थे मनोज कुमार सिंह को 92 मत मिले और चंद्रशेखर सिंह को 62 मत मिले 15 सदस्यों ने किसी को मत नहीं दिया सचिव पद के लिए कोई प्रतिद्वंदी नहीं होने पर अभिजीत बॉस को निर्विरोध विजय घोषित किया गया संयुक्त सचिव प्रशासन के पद के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें सुखदेव राणा को 75 जसीमुद्दीन खान को 50 एवं देवाशीष राय को 44 मत मिले सुखदेव राणा को विजय घोषित किया गया एवं संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए एकमात्र उम्मीदवार होने पर कमल कुमार सिंह को निर्विरोध विजय घोषित किया गया खजांची पद में उमेश चंद्र भैया और संयुक्त खजांची में निमाई राय को निर्विरोध विजय घोषित किया गया कार्यकारिणी कमेटी में कुल 11 सदस्य मैदान में थे जिसमें से 5 सदस्य का चुनाव होना था 11 सदस्य में सर्वाधिक मत रेवती पदों दत्ता को 109, मनोज कुमार मजूमदार को 95, मोहम्मद अनावल अंसारी को 75, दुबे लक्ष्मी को 78 एवं देवेंद्र नाथ मिश्रा को 73 मत मिले और चुनाव अधिकारी ने इन पांचों को विजय घोषित किया बताते चलें कि उपाध्यक्ष और सचिव पद के उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह और अभिजीत बॉस दूसरी बार चुनकर आए हैं पहली बार अध्यक्ष पद पर मिहिर कुमार दुबे ने अपना परचम लहराया है उन्होंने बताया कि संघ के सदस्यों ने जिस उद्देश्य से मुझे जिताया है मैं उस पर खरा उतरूंगा किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा वही चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी सौमित्र सरकार, देवाशीष राय एवं विनय कुमार पाल ने अपनी अहम भूमिका निभाई संघ के सदस्यों ने उनके प्रति आभार जताया उसके बाद पूरे संघ भवन में जश्न का माहौल बना रहा अधिवक्ता एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार कर रहे थे।