कोठार गांव में मनसा पूजा सम्पन्न
रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 29 कोठार में श्री श्री मनसा पूजा समिति मंडई टांड की ओर से मनसा पूजा किया गया।
जिसके बतौर मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो,विशिष्ट अतिथि वार्ड पार्षद जयंती देवी,पूर्व मुखिया दिनेश मुंडा उपस्थित थे।
पूजा पूर्व संध्या बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान आये बच्चों को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
उन्होंने पट का फीता काटकर उदघाटन किया ओर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए माता से प्रार्थना किए एवं आशीर्वाद लिए।
लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि माता अपने श्रद्धालुओं पर अपार कृपा बनाए जिससे उनके आशीर्वाद से प्रदेशवासियों में प्रेम-भाव और भाईचारें की भावना बढ़े। समाज में सौहार्दंपूर्ण वातावरण बने और विकास के रास्ते में अग्रसर रहे।
उन्होंने श्री माता मनसा देवी मंदिर में देश पर आए संकट से उबारने और देश के लोगों को शक्ति देने के साथ उनका मनोबल बढ़ाने की कामना किये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद जयंती देवी,पूर्व मुखिया दिनेश मुंडा,कमिटी अध्यक्ष पंकज महतो,सचिव नितेश कुमार, उपाध्यक्ष जगरनाथ महतो,कोषाध्यक्ष प्रकाश महतो,अविनाश महतो,अमित पांडेय,राजेन्द्र महतो,राजेश महतो,भुनेश्वर महतो,उपेंद्र महतो,अमित महतो,पुजारी गोपाल महतो,रामेश्वर महतो,बन्धु महतो,धर्मेंद्र,अजय,मनीष,विकास,राहुल,दीपक,शिवा आदि लोग उपस्थित थे।