पत्थलगड़ा(चतरा)। 24 मार्च को भाजपा कार्यकर्ताओं का होली मिलन समारोह जिले के पत्थलगडा प्रखंड अंतर्गत लेंबोईया पहाड़ी पर अवस्थित देवी स्थान परिसर में पार्टी के मंडल अध्यक्ष बिनोद दांगी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। समारोह का संचालन प्रखंड महामंत्री बिरोचन गिरी ने किया। होली मिलन समारोह में मुख्या रुप से सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, पूर्व विधायक जयप्रकाश सिंह भोक्ता, जनार्दन पासवान, पार्टी के वरिष्ठ नेता उज्जवल दास, युवा नेता आधिनारायण सिंह, रामदेव सिंह भोक्ता, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष महफूजूर रहमान उपस्थित थे। इस अवसर पार्टी नेताओं ने संग्ठन मजबुती पर बल देते हुए कहा कि पत्थलगडा में नए मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन बेहतर पहल है। वहीं विधायक श्री दास ने प्रखंड वासियों को होली की अग्रीम बधाई देते हुए लेम्बोईया पहाड़ी पर बने पुराने यज्ञ मंडप को नए से बनाने के साथ एक सामुदायिक भवन व एक शौचालय बनाने की घोषणा की। इसके उपराांत पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाकर एंव मिठाई खाकर होली की शुभकामनाएं दी। पार्टी नेताओं ने कोविड 19 को देखते हुए संयम व सौहार्दपूर्ण माहोल में होली मनाने की अपील सभी से की। वहीं भाजपा कार्यकर्ता होली के गीतों पर खुब झुमे। समारोह में मेघन दांगी, अमित तिवारी, संजय दांगी, जिप सदस्य सुनीता देवी, विजय दांगी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश कुमार, विजय दांगी, आदित्य राणा सहीत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।