रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: टाउन काली मंदिर प्रांगण में पवन केजरीवाल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जिसमें मंदिर अस्थाई कमेटी का गठन किया गया. जिसमें संरक्षक एलएन चक्रवर्ती, विमल घोष, अरूण सिन्हा को बनाया गया. सलाहकार मंडली में दुर्गा जायसवाल, रमेश प्रसाद, त्रिलोकि कसेरा, गोपाल षांडगी को शामिल किया गया. अध्यक्ष पवन केजरीवाल, उपाध्यक्ष जयंत चटर्जी, अनिल साह, संजय मिश्रा, सचिव प्रवीर कुमार प्रामाणिक, सह-सचिव दिनेश केडिया, राम बच्चन प्रसाद, राम गोपाल जेना, कोषाध्यक्ष भोला नाथ महतो, अंकेक्षक जयंत चटर्जी, कानूनी सलाहकार पवन शर्मा, अमित जयसवाल, मिडिया प्रभारी सिकन्दर कुमार (मोनू), विवेक साह को बनाया गया.
सक्रिय युवा सदस्यो को भी मंदिर अस्थाई कमिटी में शामिल किया गया. इनमें पंकज गुप्ता, नवीन प्रजापति, मुकेश कसेरा, धनुरधर कसेरा, रितेश पंडित, सिकंदर कुमार उर्फ (मोनू राम), विवेक साह, उदय पंडित, विशाल जयसवाल, दीपू विश्वकर्मा, पुतुल प्रजापति, चन्दन साह, अभिषेक कसेरा (गोलू) को शामिल किया गया.
05.09.2021 की अगली बैठक में मंदिर अस्थाई कमिटी का गठन कर सभी मनोनीत सदस्यों के ऊपर मंदिर का दायित्व सौपा जाएंगा एवं वर्ष 2019 से मंदिर के स्थगित कार्य मे भी तेजी लाई जाएगी.