गोड्डा: स्थानीय रेनबो म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बुधवार शाम बेमिसाल पार्श्व गायक किशोर कुमार को उनकी जयंती पर स्वरांजलि दी गयी। रेनबो के अध्यक्ष सुरजीत झा की अध्यक्षता में इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला कला संस्कृति पदाधिकारी राहुल कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कुश्ती एवं हॉकी संघ अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु शामिल हुए। स्वागत सम्बोधन आशुतोष झा ने किया। वहीं नीतीश आनंद उर्फ सन्नी ने किशोर कुमार के गायन के अलावा एक अभिनेता, फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक के रूप में उनके अवदान एवं जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान रेनबो के सचिव मनीष सिंह एवं संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार द्वारा किशोर कुमार के गाये गीतों की खूबसूरत प्रस्तुति से उन्हें स्वरांजलि दी गयी। धन्यवाद ज्ञापन अखिल कुमार झा ने किया।