बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो:रिश्ते को शर्मसार करने का एक मामला बुधवार को बालीडीह थाना पंहुचा। जिसमे सगे फूफा पर पीड़ित युवती को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का वीडियो व फोटो बनाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के शिकायत पर टाटा निवासी फूफा के खिलाफ आईटी एक्ट के साथ अपहरण व दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के हिसाव से पीड़िता बालीडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली है। 17 जून को जैनामोड़ से घर लौटने के क्रम में आरोपी फूफा ने घर छोड़ देने के बहाने कार में बैठा किया। कार में पीड़िता को कुछ केमिकल सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब वो टाटा पंहुची तो उसे होश आया। शोर मचाने की कोशिश की तो फूफा ने पीटकर मुंह बंद कर दिया। इसके बाद उसे टाटा के एक कमरे में बंद कर चला गया। कुछ घंटों बाद लौटा तो पीड़िता के मांग में जबरन सिंदूर डाल दी। इसके बाद जबर्दशती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। साथ ही शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो व फोटो भी बना लिया। हैवानियत करने के बाद उस वीडियो फोटो को सोशल नेटवर्क पर बायरल करने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। इधर युवती के परिजन बेचैनी से बेटी की तलाश में लगे हुए थे। इस बीच उन्हें बेटी के जमशेदपुर में होने का संदेश मिला। फिर जमशेदपुर पंहुचकर स्थानीय लोगो की मदद से बेटी को आरोपी के चंगुल से मुक्त करवा कर बोकारो लाए और थाने पंहुचकर प्राथमिकी दर्ज कराई। बालीडीह पुलिस रिश्ते को शर्मसार करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी में जुटी है।