– हृदय गति रुक जाने से कांग्रेस नेता का हुआ निधन
गोड्डा/मेहरमा :कांग्रेस के समर्पित नेता छोटू राम के निधन पर विधायक दीपिका पांडेय सिंह समेत कांग्रेस नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा गांव निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता स्वर्गीय छोटू राम का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार में शोक की लहर है। छोटू राम कांग्रेश के कर्मठ कार्यकर्ता थे।
विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि कांग्रेस नेता हमारे बड़े भाई बलबड्डा के छोटू राम के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका निधन निजी तौर पर और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।हम सबने एक मज़बूत स्तम्भ को खो दिया।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान और परिवार को इस घड़ी में संबल प्रदान करें। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, पार्टी के जिला प्रवक्ता राजीव मिश्र, पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद झा, अभिनव कुमार सिंह, सत्यजीत सिंह बॉबी, नयन राम, अमित बोस, राकेश रोशन आदि ने भी छोटू राम के निधन पर गंभीर संवेदना व्यक्त की है।
महागामा विधानसभा के कई कांग्रेस नेता ने कहा कि स्वर्गीय राम ने आजीवन कांग्रेस के विचारों को जागृत रखने में अपना योगदान दिया। यहां तक कि अपने बाल बच्चों तक को संकल्पित कराया कि वे कांग्रेस की मर्यादा की सदैव रक्षा करेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी उन्होंने समाज की सेवा की। उनकी पत्नी निरूपमा सिन्हा वर्तमान में मेहरमा प्रखंड के दक्षिणी क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य हैं। उनके सम्पूर्ण परिवार का समाज में सराहनीय योगदान है।उनके दो बेटी और एक बेटा सहित पूरा परिवार बुरी तरह मर्माहत है।