कोरोना वैक्सीनेशन के दोनों डोज के बाद संक्रमित का खतरा कम: कीर्ति गौरव
रामगढ़ , शहर के ज्ञान मन्दिर स्कूल के विशाल हॉल में रविवार को विप्र फाउंडेशन व विश्व ब्राह्मण संघ के तत्वाधान में 16 वा , मेगा वैक्सीनेशन सेंटर का सफलता पूर्वक संपन्न हुआ,। आचार्यों के द्वारा मंत्रोच्चारण,एवं दिप प्रज्वलित के साथ किया एवं विश्व ब्राह्मण संघ के झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा व रामगढ कि समाज सेवी कीर्ति गौरव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया।मुख्य अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया।उसके उपरांत लगभग 200 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया। शिविर में 18 से ऊपर के लोगों को कोविशिलड की 200 लोगों को पहला एवं दूसरा डोज दिया गया।
मुख्य महासचिव ने कहा कोरोना की वैक्सीन की 2 डोज लेना है जरूरी । मौके पर समाज सेवी कीर्ति गौरव ने कहा कि टीकाकरण से ही कोरोना को हराया जा सकता है, वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद कोरोना का संक्रमण होने का खतरा नहीं के बराबर है। जिले में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ी है, लेकिन कोरोना अभी भी कब नहीं हुआ है। थोड़ी सी लापरवाही इस वैश्विक महामारी को व्यापक रूप दे सकती है। इसलिए सभी लोगों को कोरोना का वैक्सीन लेना बेहद जरूरी है।लोगों में उत्साह देखने को मिला, महिलाओं ने भी आगे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर रामभगत शर्मा, ज्ञान ब्राह्म पाठक, सुरेश गणक, अरुण बनर्जी,विजय प्रताप ओझा, बिनोद मिश्रा , कृष्ण पाठक, कमलनाथ चौधरी, संदीप शर्मा, मुना बैलथरिया, महेंद्र दुबे , मनोज कुमार तिवारी, रवि मिश्रा , मुना मिश्रा, गोकुल शर्मा, मनोज शर्मा, विकास शर्मा, अमित बैलथरिया, संजय शर्मा, राहुल कुमार तिवारी,कृष्णा उपाध्याय , नीरज शर्मा,सूरज शर्मा,अजय शर्मा, ब्रजेश मिश्रा, रोहित शर्मा, राहुल तिवारी इत्यादि लोग उपस्थित थे। , 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोंगो के बीच मछरदानी वितरण किये गये। महिलाओ ने बहुत बढ़ चढ़कर हिस्सा।