बरही से बिपिन बिहारी पाण्डेय
बरही (हजारीबाग) : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रम 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा जंयती बरही पुर्वी मंडल के ग्राम बरसोत में भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर मनायी गई एवं मास्क एवं मिठाई का वितरण किया गया।इस कार्यक्रम में मंडल पुर्वी बरही अध्यक्ष बन्धन यादव उपस्थित हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सदस्य मोतीलाल चौधरी ने किया।इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा सुदुरवर्ती गांव के अन्तिम व्यक्ति तक केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण योजना वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, राशनकार्ड, किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड तथा प्रधानमंत्री सड़क योजना का लाभ मिले। मौके पर भारतीय जनता पार्टी मंडल पुर्वी अध्यक्ष बन्धन यादव, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सदस्य मोतीलाल चौधरी, रामचंद्र कुशवाहा,अरबिन्द रजवार,महादेव महतो,मुकेश कुमार बक्शी,नन्दलाल साव, अजित चन्द्रवंशी,निवास चन्द्रंवंशी,सुर्य देव सिंह,सुजीत कुमार,मनोज कुमार सिंह, छोटी कुमार साव,प्रदीप साव,तुलो साव, रुपेश प्रसाद,उदय पाठक, कृष्ण मोहन यादव,अमित कुमार,शैंकी प्रसाद,राजेश प्रसाद, मणिलाल चौधरी,नवीन चन्द्रवंशी,अरुण बक्शी, गोपाल चन्द्रवंशी, विक्की सिंह, बासुदेव साव,आकाश सिंह,मेहेन्द्र प्रसाद, पाण्डेय रजवार,जीबलाल रजक,पप्पु चन्द्रंवंशी, सर्वजीत कुमार,दीपक कुमार,ब्बलु केशरी, सुरेन्द्र सिंह,भीम बहादुर सिंह, परशुराम सिंह,राहुल सिंह,गफुर मियां तेतरी देवी, फगुनी देवी,पुनीया सीखनी देवी एवं जितनी देवी उपस्थित हुए।