रजरप्पा(रामगढ़): चितरपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को तीन जगह पर आयोजित कोरोना जांच सह वैक्सिनेशन शिविर में कुल 248 लोगों का कोरोना जांच किया गया। वहीं 290 लोगों को वैक्सीन भी लगाया गया है। जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय बड़कीपोना में आरटीपीसीआर से 100 व एंटीजन से 48 लोगों का कोरोना जांच किया गया। जिसकी जांच रिपोर्ट दो दिन बाद आएगा। यहां 140 लोगों को वैक्सीन भी लगाया गया है। वहीं सिल्वर जुबली अस्पताल रजरप्पा प्रोजेक्ट में भी 50 लोगों को वैक्सीन लगाया गया है। इसके अलावे केबीए हाई स्कूल लारी में एंटीजन से 100 लोगों का कोरोना जांच किया गया। जिसमें दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यहां100 लोगों को वैक्सीन भी लगाया गया है। शिविर में नोडल पदाधिकारी अनिल कुमार महतो, ब्रम्हानंद पाठक, कंप्यूटर ऑपरेटर अमिताभ गौरव, बीपीओ कुमार विवेक, चितरपुर उत्तरी मुखिया दिलीप कुमार साव इकरामुल हक, महेंद्र नायक, दीपक गुप्ता, मो इरशाद, एएनएम अमिता कुजूर, किरण कुमारी, आशा कुमारी, गंगोत्री होरो, शबनम खातुन, सबा परवीन, अलका कुमारी, बबिता कुमारी, सिस्टर लूसी किरण केरकेट्टा, सुरेंद्र कुमार, अमित मधाई, झलकु महतो, अवधेश राम, कश्मीरा कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।