पाकुड़: हरियाणा साइकिलिंग एसोसिएशन एवं साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित 26 वॉ नेशनल सीनियर, जूनियर,सब जूनियर रोड साइकिलिंग चौंपियनशिप का आयोजन दिनांक 25 से 28 नवंबर 2021 तक कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड राज्य से झारखंड साइकिलिंग संघ के तत्वाधान में 26 सदस्य टीम देर रात रांची से कुरुक्षेत्र हरियाणा रवाना हुई । उक्त सभी खिलाडि़यों को झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ,झारखंड साइकिल संघ के महासचिव श्री शैलेंद्र पाठक, झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, झारखंड साइकिलिंग संघ के संयुक्त सचिव विनय विभाकर, झारखंड साइकिल संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह ,ए एस गांगुली,उपाध्यक्ष अजय मुकुल टोप्पो (जेएसएसपीएस),मृणालिनी घोष,सुजीत विद्यार्थी, पंकज अग्रवाल नारायण चंद्र रॉय मृणालिनी घोष, एम.डी फरीद, अशोक कुमार सिन्हा, कृष्णा कुमार, सुमंतो दास तथा साइकिलिंग संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दिया।