बोकारो से जय सिन्हा
बोकारो : उपायुक्त राजेश सिंह ने बताया कि कोविड हेल्थ सेंटर से 262 मरीज कोरोना से जंग जीतते हुए पूरी तरह स्वस्थ होने के पश्चात अपने घर के लिए रवाना हुए। साथ ही उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मरीजों के उपचार में लगे चिकित्सको, नसों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना किया। उपायुक्त श्री सिंह ने आगे बताया कि जिले में आज 166 नए संक्रमित मरीज मिले तथा जिले में मृतकों की संख्या 05 है
चास प्रखंड क्षेत्र से 20, जरीडीह प्रखंड क्षेत्र से 09, कसमार प्रखंड क्षेत्र से 01, बेरमो प्रखंड क्ष्रेत्र से 17, नावाडीह प्रखंड से 01, गोमिया प्रखंड क्षेत्र से 02, पेटरवार प्रखंड क्षेत्र से 01, चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र से 04 एवं बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र सहित अन्य जगहों से 108 पोजेटिव मामले प्राप्त हुए है।
■ जिले में Total Active Cases- 1189
■ डिस्चार्ज कुल – 262
★ सरकारी अस्पताल- 06
★ निजी अस्पताल- 06
★ होम आइसोलेशन- 250
चास प्रखंड क्षेत्र के 54, चंदनकियारी प्रखंड क्षेत्र के 12, जरीडीह प्रखंड के 05, कसमार प्रखंड क्षेत्र के 22, पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के 02, बेरमो प्रखंड क्षेत्र के 21, नावाडीह प्रखंड क्षेत्र के 00, गोमिया प्रखंड के 07 एवं बोकारो स्टील सिटी क्षेत्र के सदर अस्पताल के 233 लोग ने कोरोना को मात दिया, जिसमें से 12 लोगो को जिला प्रशासन द्वारा कोविड वार्ड से डिसचार्ज कर सभी को होम आइसोलेशन का पालन करने का निर्देश दिया, बाकी 250 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए।)*
■ पांक की मौत
(48 वर्षीय पुरुष जो बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-9/B के निवासी, 72 वर्षीय पुरुष जो चास प्रखंड के बालीडीह के निवासी, 74 वर्षीय पुरुष जो बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-9/D के निवासी, 65 वर्षीय पुरुष जो चंद्रपुरा प्रखंड के तेलों के निवासी एवं 44 वर्षीय पुरुष जो बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-8/c के निवासी है। )