कांड्रा से के दुर्गा राव की रिपोर्ट
कांड्रा: सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया थाना अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव में शहीद मनिंद्र नाथ मंडल का 27 वां पुण्यतिथि राष्ट्रीय सूंडी समाज द्वारा मनाया गया। समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल के नेतृत्व में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया। उनके बताए हुए मार्ग पर समाज को आगे के लिये एक अच्छे समाज , एक शिक्षित समाज और साथ ही साथ एक संगठित समाज गढ़ने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर समाज के प्रदेश महामंत्री अमित मंडल, प्रदेश कोषाध्यक्ष रविंद्र मंडल , युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विश्वनाथ मंडल ,समाजसेवी लखी चरण मंडल, समाजसेवी तरुण मंडल (पोटका ),कृष्णकांत मंडल, मुन्ना मंडल ,हरे कृष्ण मंडल, सूरज मंडल ,संजीव मंडल, संजीत मंडल, शिबू मंडल, राजेश मंडल अजीत मंडल सहित समाज के अनेक बुद्धिजीवी एवं युवा सदस्यों की उपस्थिति रही।