छावनी परिषद एवं जिला प्रशासन रामगढ़ की टीम को बेहद कम समय में कोविड अस्पताल शुरू करने हेतु किए गए प्रयासों के लिए धन्यवाद : उपायुक्त
रामगढ़: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा मरीजों के उपचार हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में बुधवार को उपायुक्त संदीप सिंह ने जानकारी दी कि कोरोना मरीजों के उपचार हेतु जिला प्रशासन रामगढ़ एवं छावनी परिषद रामगढ़ द्वारा छावनी अस्पताल रामगढ़ में बेहद कम समय में 30 ऑक्सीजन बेड का कोविड अस्पताल बुधवार से शुरू किया गया है। वैसे कोरोना मरीज जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता है वे अस्पताल में भर्ती होकर अपना उपचार करा सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन रामगढ़ द्वारा ज्यादा से ज्यादा कोरोना मरीजों के उपचार हेतु व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उपायुक्त ने छावनी परिषद रामगढ़ एवं जिला प्रशासन रामगढ़ की टीम को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।