खूंटी: कोरोना महामारी के खतरों और विशेषज्ञों द्वारा कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए आज प्रदान, पिरामल स्वास्थ्य और प्रथम संस्था के संयुक्त प्रयास से तीस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खूंटी जिला प्रशासन को प्रदान किया गया l यह प्रयास महामारी की स्थिति से उबरने और भविष्य में आने वाली संकट से बचने के उपाय के रूप में की गयी है | यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खूंटी जिला के विभिन्न प्रखंडों के स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जायेगा ताकि इसका उपयोग मरीजों के देखभाल में किया जा सके | प्रदान संस्था अडकी और तोरपा प्रखंड अजीम प्रेमजी परोपकारी पहल के सहयोग से जिधान परियोजना अंतर्गत स्वास्थ्य सेवायों को सभी लोगों तक पहुचाने के प्रयास में लगी है जिसमे लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करने के लिए दीवार लेखन, माइकिंग, सामाजिक दूरी बनाते हुए छोटे समूहों में रैली निकाल कर लोगों को प्रेरित करने के आलावा विभिन्न वैक्सीन केन्द्रों पर सेल्फी स्टैंड लगा कर लोगों को प्रेरित कर रही है | प्रदान संस्था द्वारा अडकी और तोरपा प्रखंड में आइसोलेशन किट के रूप में दवा बीमार लोगों तक पहुचाने का काम भी कर रही है | इस मौके पर खूंटी के उपायुक्त शशि रंजन, एस पी आशुतोष शेखर, एस डी ओ हेमंत सती, सिविल सर्जन प्रभात कुमार , हेल्थ फेलो राकेश कुमार और प्रदान संस्था के विजय वीरू, प्रीति वोरा और तृषा उपस्थित थे।