रांची: झारखण्ड सरकार कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। संयुक्त सचिव, वित्त विभाग, झारखण्ड के पद पर पदस्थापित मेघा भारद्वाज,उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पलामू के पद पर नियुक्त गया।नितीश कुमार सिंह,निदेशक पर्यटन,अनुमण्डल पदाधिकारी, रांची सदर के पद पर पदस्थापित उत्कर्ष गुप्ता,अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि व्यवस्था, राँची,
अनुमण्डल पदाधिकारी बरही के पद पर पदस्थापित कुमार ताराचंद अपर जिला दण्डाधिकारी, विधि व्यवस्था धनबाद,अनुमण्डल पदाधिकारी चास शशि प्रकाश सिंह, निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, झारखण्ड के पद पर नियुक्त हुए। सिंह अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ अपर नगर आयुक्त, राँची नगर निगम, राँची के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।अनुमण्डल पदाधिकारी, रामगढ़ के पद पर पदस्थापित कीर्तिश्री जी क्षेत्रीय निदेशक, बोकारो क्षेत्र विकास प्राधिकार,अनुमण्डल पदाधिकारी, गिरिडीह प्रेरणा दीक्षितक्षेत्रीय निदेशक आदित्यपुर क्षेत्र विकास प्राधिकार (आयडा) के पद पर नियुक्त किये गए।नगर आयुक्त मेदिनीनगर नगर निगम, मेदिनीनगर के पद पर पदस्थापित दिनेश प्रसाद को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक विशेष सचिव, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग,
उपायुक्त, बोकारो के पद पर पदस्थापित राजेश सिंह को विशेष सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड के पद पर नियुक्त किया गया। उपायुक्त, धनबाद के पद पर पदस्थापित उमा शंकर सिंह, को अभियान निदेशक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन,अपर सचिव, गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड, रांची के पद पर पदस्थापित ए. दोड्डे को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, समाज कल्याण, झारखण्ड के पद पर नियुक्त किया गया। उपायुक्त, दुमका के पद पर पदस्थापित राजेश्वरी बी. को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी, रांची के पद पर नियुक्त
एवं पदस्थापित किया गया है।
अभियान निदेशक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित रविशंकर शुक्ला, को
स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक दुमका जिला का जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है।उपायुक्त, रामगढ़ के पद पर पदस्थापित संदीप सिंह को धनबाद जिला का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।उपायुक्त, कोडरमा के पद पर पदस्थापित घोलप रमेश गोरख, को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, झारखण्ड राज्य कृषि विपणन पर्षद, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है।