हिरणपुर : मंयूरीटोला पाकुड़ निवासी नजरुल अंसारी ने शीतपहाड़ी स्थित वर्क्स शॉप से चार ऑक्सीजन सिलिंडर चोरी हो जाने का मामला थाने में दर्ज कराया है। दर्ज मामले में उन्होंने उल्लेख किया है कि हर दिन की भांति बीते 8 मार्च को शाम करीब 6 बजे मगदम असरफ रिपयरिंग वर्क्स को बंद कर घर चला गया। इस दौरान 11 मार्च तक उनका वर्क्स शॉप बंद रहा। पुनः12 मार्च को सुबह वर्क्स शॉप खोलने पर पाया कि शॉप के बाहर रखे 4 ऑक्सीजन सिलिंडर गायब थे। सभी में 60 केजी करके ऑक्सीजन भरा हुआ था। आसपास के दुकानदारों से भी इस बारे में जानने की कोशिश की गई। लेकिन कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद थाने कांड संख्या 27/21 में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।