– संबंधित सभी को कोविड मैनेजमेंट सेंटर में कराया गया भर्ती
पाकुड़: उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने सोमवार को जिले में 449 कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने पर उक्त मरीजों को कोविड – 19 मैनेजमेंट सेंटर में भर्ती कर दिया गया है। जिसका समूचित ईलाज चल रहा है।
मिले नए 449 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर जिले में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या 641 है।
उपायुक्त ने जिलाावासियों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस के संभाव्य प्रसार को रोकने में जिला प्रशासन का सहयोग करें। अनावश्यक अपने घरों से बाहर ना निकलें, मास्क का प्रयोग करें, नियमित हाथों को साबुन से धोयें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
जिले में रविवार को 504 लोगों को दिया गया कोविड-19 का टीका
सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रविवार को कुल 504 नागरिकों को कोविड-19 का टीका लगाया गया, जिसमें
पाकुड़ प्रखंड में 1st dose 111, 2nd dose 39 लगाया गया।
हिरणपुर प्रखंड में 1st dose 17, 2nd dose 23 लगाया गया
लिट्टीपाड़ा प्रखंड में 1st dose 23, 2nd dose 27 लगाया गया।
अमड़ापाड़ा प्रखंड में 1st dose 19, 2nd dose 85 लगाया गया।
महेशपुर प्रखंड में 1st dose 19, 2nd dose 21 लगाया गया
पाकुड़िया प्रखंड में 1st dose 97, 2nd dose 23 लगाया गया
जिले के 65 केंद्रों में कोविड-19 वैक्सीनेशन का टीका दिया जा रहा है
सिविल सर्जन डॉ० रामदेव पासवान ने कहा कि जिले के 65 केंद्रों में कोविड-19 वैक्सीनेशन का टीका दिया जा रहा है, जिसमें 45 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने जिलेवासियों से अनुरोध किया है कि वे सभी अपने-अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सहित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में जाकर कोविड वैक्सीन का टीका अवश्य लगवाएं।