रांची : झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। इस वजह से कोरोना (Covid-19) के नए केस और मौत के मामले में कमी आई है। जबकि कोरोना की रिकवरी रेट में भी वृद्धि हो रही है। कोरोना के 5463 मरीज स्वस्थ हुए है। मंगलवार को अबतक कोरोना के 2507नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 60 मरीज की मौत हुई है। मृतकों में रांची से दस, बोकारो से सात, चतरा से दो, धनबाद से चार , पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 12, गढ़वा से दो, गिरिडीह से दो, गुमला से दो, हजारीबाग से छह, जामताड़ा से एक, खूंटी से एक, कोडरमा से एक, लातेहार से एक, पलामू से एक, रामगढ़ से दो, सरायकेला से एक, सिमडेगा से दो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )से तीन मरीज शामिल है।
किस जिले से कितने Covid-19 केस मिले
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से Covid-19 का मामला 292,बोकारो से 137,चतरा से20,देवघर से 76,धनबाद से 151, दुमका से 13,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 392,गढ़वा से 99, गिरिडीह से 85,गोड्डा से 32,गुमला से182,हजारीबाग से 215 ,जामताड़ा से 33, खूंटी से 94,कोडरमा से 73,लातेहार से 55,लोहरदगा से41, पाकुड़ से 4, पलामू से 127,रामगढ़ से 119,साहेबगंज से 21,सरायकेला से52, सिमडेगा से 82और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 112मरीज मिले है।
कुल Covid-19 का मामला अब 318009
राज्य में कुल Covid-19 का मामला अब318009हो गया हैं। इनमें 33524 सक्रिय केस हैं। जबकि 279946मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 4539 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 88.03प्रतिशत है।
रांची में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 292 नए केस मिले हैं। जबकि जिले में कोरोना से 10 लोगों की मौत हुई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 6768 है। 1616 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 82096 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 73907 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।