रांची: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में आज शहीद बिशुन महतो की 78 वीं जयंती गुडु,रातू ,स्थित कृषक मध्य विद्यालय प्रांगण में शहीद बिशुन महतो की प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित करते व क्रांतिकारी सलाम के साथ
मनाई गई।
मौके पर मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि क्रांति का अलख जगाकर बिशुन महतो ने ग्राम्य जनमानस को बदलाव के लिए गोलबंद किया। संघर्षपूर्ण जीवन में उन्होंने शिक्षा को महत्व देते हुए कृषक विद्यालय की परिकल्पना की थी।
मौके पर लोक गायिका व झारखंड आंदोलनकारी सीमा देवी,प्रवक्ता पुष्कर महतो,संयोजक भुनेश्वर केवट, नोरीन सहित अन्य उपस्थित थे।