रांची : रांची विवि सिंडिकेट चुनाव के कुल आठ पदों पर हुए चुनाव में 6 पद पर अभाविप समर्थित प्रत्याशी विजयी हुए। इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुये प्रदेश संगठन मंत्री याज्ञवल्य शुक्ला ने कहा कि सभी मतदाताओं को हार्दिक आभार| पहली बार विवि के कैविनेट(सिंडिकेट सदस्य)में अभाविप के दर्जन से ज़्यादा कार्यकर्त्ता | ये विजय वर्षों से किए गए संघर्ष का प्रतिफल है। पूर्व के सभी कार्यकर्ताओं ने जो पौधा लगाया था , वह आज वृक्ष बनने की दिशा में अग्रसर है। अभाविप के वर्तमान -पूर्व सभी पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को हृदय से आभार व्यक्त करता हुं।