रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर- टोकलो मुख्य सड़क हाथिया पुलिया के समीप बाइक व स्कूटी में जोरदार भिड़ंत होने से चक्रधरपुर नगर क्षेत्र के चांदमारी निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या-9 चांदमारी निवासी मोहन प्रसाद साहू अपने एक दोस्त के साथ बाइक संख्या जे एच 06 एल-1369 में सवार होकर चक्रधरपुर की ओर से टोकला की ओर जा रहा था।इस दौरान विपरीत दिशा से एक स्कूटी संख्या जेएच 22बी – 7898 में सवार होकर दो लोग आ रहे थे। इस बीच हाथिया पुलिया के समीप स्कूटी और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गया। जिससे बाइक में सवार चांदमारी निवासी मोहन प्रसाद साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसका दोस्त को हल्का चोट लगा। वहीं स्कूटी सवार दो लोगों को भी हल्की चोटें आई। स्कूटी सवार घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव घटनास्थल पहुंचे और सभी घायलों की प्राथमिक उपचार के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया।
इधर घटना की सूचना मिलते ही झामुमो नेता दिनेश जेना, सुमिता होता फाउंडेशन के अध्यक्ष सदानंद होता अस्पताल पहुंचे और घायलों का इलाज करवाया। एंबुलेंस व्यवस्था करते हुए गंभीर रूप से घायल मोहन प्रसाद साहू की बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया। चांदमारी निवासी मोहन प्रसाद साहू के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण कान से खून तेजी से बह रहा है।