रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: शुक्रवार की सुबह विधायक सुखराम उरांव पुरानीबस्ती स्थित सीढ़ी घाट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मौके पर उन्होंने कहा कि संजय नदी सीढ़ी घाट पर पुलिया का निर्माण किया जाएगा। साढ़े छह करोड़ की लागत से पुलिया का निर्माण होगा। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिया के बनने से मां पाउड़ी मंदिर तक लोगों को पहुंचने में सुविधा हो जाएगा। इतना ही नहीं सीढ़ी घाट का सौंदर्यीकरण भी बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि सीढ़ी घाट में हजारों श्रद्धालु नहाने को पहुंचते है। यहां पर भगवान सूर्य की मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। उससे पहले पुलिया के निर्माण होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ बैठ कर सहमति लिया जाएगा।
ताकि घाट पर नहाने को आने वाले श्रद्धालु सूर्य देव की आराधना कर सके। उन्होंने कहा कि सीढ़ी घाट में ना सिर्फ छठ पूजा में श्रद्धालुओं पहुंचते हैं। बाकि त्योहारों में भी आते है। भक्तों को ध्यान में रखते हुए यहां पर भगवान सूर्य मंदिर बनाने चाहते है। जिसमें यहां के स्थानीय लोगों की सहमति लिए जाएंगे। मौके पर केंद्रीय छठ पूजा समिति के अध्यक्ष दिनेश जेना, सचिव संजय पासवान, संजीत विश्वकर्मा, गोनू जयसवाल, डिक्की मंडल, विक्की दास, केशव सिंह आदि मौजूद थे।