कांड्रा से के दुर्गा राव की रिपोर्ट
कांड्रा। सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत वीरवास पंचायत व वीरवास गांव की महिला समाजसेवी एवं डायन उन्मूलन के खिलाफ निरन्तर जनजागरण आंदोलन करने वाली महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनी छुटनी महतो विगत 09 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री सम्मान से नवाजी गयी हैं। सम्मान प्राप्ति के बाद पहली बार अपने गांव जाने के क्रम कांड्रा में झारखण्ड आंदोलनकारी और जिला परिषद सदस्य सुधीर चंद्र महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भावी जिला परिषद सदस्य विद्यामनी देवी के नेतृत्व में छुटनी देवी का पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के क्रम में कांड्रा पंचायत की मुखिया शंकरी देवी, सरायकेला के समाजसेवी संतोष महतो, कांड्रा समाजसेवी राम महतो, लालबाबू महतो, केशव चंद महतो, विनय महतो, श्याम भगत खेल जगत के बुद्धेश्वर मंडल, झूमर गायक रतन मंडल , कुर्मी सेना, महिला समिति द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पद्मश्री छुटनी महतो ने कहा कि यहां सम्मान झारखंड की महिलाओं का है। स्वागत के क्रम में कांड्रा भारतीय जनता पार्टी द्वारा गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंहदेव के नेतृत्व में पद्मश्री छुटनी महतो का स्वागत अनुसूचित जनजाति प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश माहली, रमेश हांसदा, महिला जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रेशमी साहू, कामदेव महतो, मनोरंजन नंदी, अमरेश गोस्वामी, मुन्ना मंडल, राहुल सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ता द्वारा स्वागत किया गया। बोलायडीह में गम्हरिया भाग संख्या 13 के भावी जिला परिषद सदस्य अख्तर हुसैन द्वारा स्वागत किया गया।