सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी,झारखंड प्रदेश के निर्देश पर वर्तमान झारखंड राज्य सरकार के गलत नितियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सरायकेला नगर, सरायकेला पश्चिम, सरायकेला पूर्वी एवं गम्हरिया पश्चिम मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में सरायकेला प्रखंड कार्यालय (ब्लॉक ओफिस) में राज्य सरकार के कोविड-19 संवंधित सभी दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए धरना प्रदर्शन (मानव शृंखला) कार्यक्रम आयोजित किया गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के पश्चात पार्टी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
उक्त धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में सरायकेला नगर अध्यक्ष बद्री दोरोगा, सरायकेला पश्चिम अध्यक्ष मनोज महतो,सरायकेला पूर्वी अध्यक्ष रामप्रकाश महतो, कार्यक्रम प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष राजा सिंहदेव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक आचार्य,पार्षद वरूण महतो, गुरुपद महतो, माईकल महतो, राजकुमार सिंह, राजेश नंदा, तुषार दुबे, सुमित चौधरी, गणेश महांति, लिटु पट्टनायक, मुकुंद दास, रवि सतपथी बलाल हुसैन, शंकर सोय, राजेंद्र प्रधानअश्विनी सिंहदेव, पार्षद जुगल तापे, रीता दुबे, रूपा पति, बिन्देश्वरी महतो, ललन सिंह, चिन्मय महतो,
देवराज सारंगी, प्रशांत साहु, मुचीराम महांति,रमेश मुदी, जगरनाथ महतो,अशोक महतो फोरमैन सोरेन, कार्तिक महतो एवं सभी प्रखंड के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।