खूंटी: कहते हैं प्रेम और युद्ध मे सब कुछ जायज होता है। प्यार का कोई नाम नही होता न ही रूप लेकिन जब प्रेमी जेल से सीधे शादी करने कोर्ट पहुंच जाए वो भी हाथों में हथकड़ी के साथ तो थोड़ा अजीब लगता है।
जिले के रजिस्ट्रार के यहां आज दो अजीब शादियां हुई जहां एक रेप का आरोपी बिजली विभाग का जेई अजय हंस की शादी साम हंस नामक युवती के साथ हुआ। दूसरी शादी आर्मी का जवान सुशील की शादी प्रमिला भेंगरा के साथ हुआ तो रजिस्ट्रार कार्यालय में चर्चा का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार साहेबगंज में पदस्थापित जेई अजय हंस जिले के ही एक युवती से शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण कर रहा था और शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर महिला थाना में वर्ष 2019 को कांड दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 10 माह जेल में रहने के बाद आरोपी जेई पीड़िता से शादी करने को तैयार हुआ तब जाकर सोमवार को सीधे जेल से आरोपी को रजिस्ट्रार कार्यालय लाया गया जहां दोनों की शादी हुई उसके बाद आरोपी जेई को सीधे जेल भेज दिया गया। आरोपी जेई और उसकी पत्नी ने बताया कि आपसी मतभेद होने के कारण जेल जाना पड़ा जबकि उसकी पत्नी ने बताया कि आज वो इस शादी से बहुत खुश है। दूसरी तरफ आर्मी का जवान के साथ भी लगभग यही मामला रहा लेकिन आर्मी का जवान जेल से नही आया बल्कि जेल से बाहर आने के बाद बेल लेकर शादी करने पहुंचा था। आर्मी का जवान ने बताया कि उसकी प्रेमिका को गलतफहमी हो गई थी कि वो उससे बात नही करता। जवान ने बताया कि वो ड्यूटी में रहने के कारण प्रेमिका से ज्यादा फोन पर बात नही कर पा रहा था साथ ही जब वो लौटकर वापस घर पहुंचता था तो प्रेमिका को ज्यादा समय नही दे पाता था। जिसके कारण प्रेमिका ने भी शादी का प्रलोभन देकर रेप करने का आरोप लगाया उसके बाद कांड दर्ज कर जवान को जेल भेज दिया गया था। फिलहाल दोनों मामलों में दोनों आरोपियों की शादी हो चुकी है और दोनों ने पत्नी के साथ रहने की कसमें खाई है।