रामगढ़: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 06 पैंकी के मुंडाटोली में कुछ दिन पूर्व 63 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था जिसकी सूचना नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो को ग्रामीणों द्वारा दिया गया। सूचना मिलते ही मनोज़ कुमार महतो ने तुरंत विधुत विभाग से बात कर 100 केवीए का नया ट्रांसफर्मर उपलब्ध करवाए।
उनके अथक प्रयास से ग्रामीणों को नया ट्रांसफार्मर मिला ।जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
ट्रांसफार्मर का उदघाटन मंगलवार को संयुक्त रूप से नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो के द्वारा नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया गया।
मौके पर लोगों को सम्बोधित करते हुए युगेश बेदिया ने कहा कि आजसू पार्टी हमेशा से लोगों के हित मे कार्य करते आ रही है। लोगों की समस्या की समाधान करना ही हमारी प्राथमिकता है।
मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि अब पैंकी गांव में बिजली की समस्या नहीं होगी। मुंडाटोली में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर में आए दिन कुछ न कुछ समस्या हो जाने के कारण यहां लगातार विधुत समस्या बनी रहती थी। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के सूचना पर हमने पहल कर विधुत विभाग से 24 घण्टे के अंदर 100 केबीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में किसी भी तरह से बिजली की समस्या उत्पन्न नहीं होने देंगे। सूचना मिलते ही गांव टोला में बिजली बहाल किया जाएगा।
उदघाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड पार्षद चितु महतो,आजसू पार्टी के नगर परिषद अध्यक्ष विनोद कुशवाहा,पवन यादव,विनोद करमाली,तुलसी महतो,प्रसादी यादव,जानकी यादव,प्रदीप बेदिया,राजू भुईंया,मोहन राम,शम्भू राम,मनोज़ मुंडा,अरुण भुईंया,राजेन्द्र भुईंया,अनोज भुईंया,अजय भुईंया,फुलकु मुंडा,अमर मुंडा,संदीप मुंडा,बरतु मुंडा,देवन्ति देवी,अंजली देवी,सुनीता देवी,पूनम देवी आदि अन्य लोग उपस्थित थे।