लातेहार से रुपेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
लातेहार : झारखंड राज्य के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख के आगमन लातेहार परिसदन पर होने पर झारखंड राज्य जनसेवक संघ के एक प्रतिनिधि ने एक सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। मंत्री को दिए गए ज्ञापन में लिखा है कि जन सेवकों की नियुक्ति कृषि एवं गन्ना विकास विभाग वर्तमान में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के द्वारा की गई है। झारखंड अलग होने के बाद पहली बार जन सेवक की नियुक्ति 2012 में इस उद्देश्य की गई थी कि झारखंड में कृषि का कायाकल्प हो सके। नवनियुक्त जन सेवकों को राज्य के विभिन्न जिलों में अवस्थित कृषि विज्ञान केंद्रों तथा क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्रों में लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर छह माह का विभागीय प्रशिक्षण एवं क्षेत्रीय प्रशिक्षण दिया गया था। पदस्थापना के बाद से गैर कृषि कार्य कराया जा रहा है। जिसका हम लोगों का कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। सभी जनसेवकों ने जिस पद के लिए बहाली की गई हैं। वहीं पर पदस्थापना की मांग किया है। मौके पर प्रदेश महामंत्री लोकेश कुमार, उपाध्यक्ष रामनाथ यादव, संतोष कुमार, पलामू जिला अध्यक्ष आलोक कुमार, मीडिया प्रभारी विश्वनाथ उरांव आदि मौजूद थे।