रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: शनिवार को कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस वैक्सीनेशन कैंप में सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में फैली अफवाहों के बावजूद वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस वैक्सीनेशन कैंप में कुल 80 कोविशील्ड के टीके लगे। जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र के 55 लोगों ने कोविशील्ड का पहला तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के 16 लोगों ने पहला तथा 9 लोगों ने कोविशील्ड का दूसरा डोज लिया। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस मेगा वैक्सीनेशन कैंप को सफल बनाने में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के कोल्हान प्रमंडलीय महामंत्री बसंत महतो,जनसंपर्क पदाधिकारी सदानंद होता,पंचायत सचिव लाल सिंह भूमिज,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर (लीड्स) राजो महतो , एएनएम साधेश्वरी महतो, प्रिया महताे और बसंती मुर्मू ,सहिया सेबती महतो , एमपीडब्ल्यू अनंत नंदा, मुखिया सुखमति जोंको आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।