नितेश रंजन की रिपोर्ट
पथरगामा: प्रखंड के माछीताड़ पंचायत अंतर्गत कसियातरी रमडो ग्राम में सोमवार को आग लगने से रामलाल मुर्मू और मंटू मुर्मू का घर एवं लक्ष्मण मुर्मू के पुआल के टाल जलकर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कसियातरी रामडो के ग्रामीण गांव से कुछ ही दूरी पर सुंदर नदी स्नान करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की निगाह रामलाल मुर्मू एवं मंटू मुर्मू के घर से धुआं निकलते देख ग्रामीणों ने हमला किया। हल्ला की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। घर के करीब जाकर देखा घर में कोई नहीं था। घर के बच्चे कुछ दूरी पर खेल रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ईंट भट्ठा में काम कर रहे रामलाल मुर्मू एवं मंटू मुर्मू को दी। सूचना मिलते ही जब वह घर पर आए तब तक घर जल चुका था। घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया था। ग्रामीणों ने घर में लगे को किसी तरह से बुझाया। अगलगी में रामलाल मुर्मू का चावल 4 क्विंटल, आधार कार्ड जमीन के कागजात और मजदूरी के द्वारा कमाए गए ₹7000 सब जलकर खाक हो गए। वही मंटू मुर्मू के घर में रखा 3 क्विंटल चावल आधार कार्ड के अलावे पहनने के लिए सारे कपड़े भी जलकर खाक हो गए । उधर अग्नि पीड़ित घर से 100 मीटर की दूरी पर गांव के ही लक्ष्मण मुरमू के 7000 पुआल के टाल में भी आग लगने के कारण पुुआल जलकर खाक हो गय । इससे पांच हजार की क्षति हुई है। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने पंचायत के प्रधान राजेेेश सोरेन को दी। वही इस आशय की सूचना अंचलाधिकारी पथरगामा संतोष बैठा को दी गई। सुुचना मिलते ही अंचलाधिकारी पथरगामा ने अभिलंब अंचल निरीक्षक चंदेश्वरी मेहरा को घटनास्थल पर भेज कर सारी रिपोर्ट लाने का निर्देश दिया। इस संबंध में अंचलाधिकार पथरगामा ने बताया कि अंचल निरीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की जाएगी।